अन्य
इस माह में आने वाले हैं मुख्य त्यौहार और तिथियां शामिल हैं।
नए साल में संक्रांति पर्व सहित कई महत्वपूर्ण व्रत आए। वहीं साल का दूसरा माह शुरू होने जा रहा है।

नए साल में संक्रांति पर्व सहित कई महत्वपूर्ण व्रत आए। वहीं साल का दूसरा माह शुरू होने जा रहा है। फरवरी माह में कई सारे व्रत और त्यौहार आते हैं, इनका हिन्दू धर्म में खासा महत्व है। इनमें बसंत पंचमी, माघ मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्र और आरोग्य सप्तमी आदि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार शामिल हैं। फरवरी माह की शुरुआत माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या से होने जा रही है, जो काफी खास मानी जाती है। इस दिन कई लोग मौन व्रत रखते हैं, पवित्र नदी में स्नान करते हैं और दान करते हैं। ये दिन बड़ा ही पवित्र और पुण्यकारी माना जाता है। आइए जानते हैं इस माह में आने वाले बाकी व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट…
दिनांक | दिन | व्रत और त्यौहार |
01 फरवरी 2022 | मंगलवार | मौनी अमावस्या |
02 फरवरी 2022 | बुधवार | गुप्त नवरात्रि प्रारंभ |
04 फरवरी 2022 | शुक्रवार | विनायक गणेश चतुर्थी |
05 फरवरी 2022 | शनिवार | बसंत पंचमी |
06 फरवरी 2022 | रविवार | शीतला षष्ठी |
07 फरवरी 2022 | सोमवार | रथ सप्तमी |
08 फरवरी 2022 | मंगलवार | भीष्म अष्टमी / दुर्गाष्टमी |
11 फरवरी 2022 | शुक्रवार | गुप्त नवरात्रि का समापन |
12 फरवरी 2022 | शनिवार | जया एकादशी व्रत |
13 फरवरी 2022 | रविवार | कुंभ संक्रांति, रवि प्रदोष व्रत |
16 फरवरी 2022 | बुधवार | माघी पूर्णिमा |
17 फरवरी 2022 | गुरुवार | फाल्गुन माह प्रारंभ |
19 फरवरी 2022 | शनिवार | संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत |
20 फरवरी 2022 | रविवार | द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी |
27 फरवरी 2022 | रविवार | विजया एकादशी व्रत |
28 फरवरी 2022 | सोमवार | सोम प्रदोष व्रत |
28 फरवरी 2022 | सोमवार | महाशिवरात्रि व्रत |