
कानपुर देहात सट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुशवाहा पुत्र रामदर्शन अपने जीजा रवि कुशवाहा निवासी कखवतू औरैया के यहां रह रहा था। शहर के एक जेसीबी संचालक के यहां परिचालक के रूप में रहकर सीख रहा था। मंगलवार की देर शाम उसे कुछ लोग गम्भीर हालत में 100 बेड हॉस्पिटल में एक्सीडेंट बताकर भर्ती करा गए। चिकित्सकों ने जब उपचार किया तो नाक और कान से खून बह रहा था। ऑक्सीजन सेचुरेशन 27 था औऱ पल्स 46 थी। बीपी रीडेबल नहीं हो पा रहा था। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचना दी।पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन पहुँचे और हत्या का आरोप लगाया। मृतक अनुज कुशवाहा दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। अस्पताल में मां ब बहनों का रो रो कर बुरा हाल था