Vitamins In The Diet – शरीर के विकास के लिए जरूरी है विटामिन
विटामिन हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी होती हैं| माना जाता है कि शरीर के विकास के लिए सभी प्रकार के (Vitamins In The Diet) विटामिन खाना जरूरी है

Vitamins In The Diet –
हमारे शरीर को फिट रखने के लिए सभी विटामिन का अहम योगदान होता है. सभी जानते हैं कि शरीर के विकास के लिए पोषण युक्त आहार देना बहुत जरूरी होता है |यदि आप अपने शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन और विटामिन नहीं देते हैं तो आपको कई प्रकार की दिक्कतें होने लगती हैं| आपको कई प्रकार की बीमारियां घेरने लगती हैं| तो चलिए जानते हैं कि ऐसी-कौन सी विटामिन हैं, जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होती हैं|

विटामिन- A शरीर के विकास के लिए है जरूरी
विटामिन- ए हमारे शरीर की ग्रोथ से लेकर तमाम तरह के विकास के लिए जरूरी होती है| माना जाता है कि विटामिन-ए आंखों से लेकर, स्किन और दांतों के लिए भी फायदेमंद है | विटामिन-A गाजर, ऑरेंज और शकरकंदी में पाया जाता है |
विटामिन- बी को अपने आहार में शामिल करें
शरीर के विकास के लिए विटामिन-बी बहुत जरूरी होती है| यदि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको जरूर फायदा होगा | आपकी एनर्जी को बढ़ाने से लेकर शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में विटामिन-बी का अहम योगदान होता है | विटामिन-बी केला, दाल, मिर्च, बीन्स और खमीर में पाया जाता है|

विटामिन-सी की कमी पूरी करेंगी ये चीजें
इसके अलावा विटामिन-सी भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है |विटामिन-सी शरीर को आयरन की कमी हो पूरा करती है और रक्त वाहिकाओं को मजबूत करती हैं | विटामिन-सी आमतौर पर अमरूद, लाल और हरी मिर्च, कीवी, संतरा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी आदि में पाई जाती है|