IND vs AFG: LSG के गेंदबाज का टीम इंडिया में डेब्यू, उप-कप्तान अय्यर ने सौंपी कैप

3 Min Read
IND vs AFG: LSG के गेंदबाज का टीम इंडिया में डेब्यू, उप-कप्तान अय्यर ने सौंपी कैप

IND vs AFG, 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है। 13 जून को सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरा ODI मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ODI मैच में एक नए खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू होने जा रहा है। ये खिलाड़ी है लखनऊ सुपर जायंट्स का तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, जो आज टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। प्रिंस यादव को टॉस से पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने ODI डेब्यू कैप सौंपी।

IPL 2026 में गेंद से किया कमाल

प्रिंस यादव को अफगानिस्तान सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया में बुलावा आया था और अब सीरीज के दूसरे मैच से उनका डेब्यू होने जा रहा है। 24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने दूसरे ही IPL सीजन में 19 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया। उन्होंने पिछले साल लखनऊ की ओर से खेलते हुए IPL डेब्यू किया था। प्रिंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 से सुर्खियों में आए थे। उस सीजन वह ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली-6 के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लेने का कारनामा किया था। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें दिल्ली की व्हाईट बॉल टीम में चुन लिया गया। और अब लगभग 2 साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

दूसरे ODI में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में 3 बदलाव हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। नीतीश को क्वाड की समस्या थी, इसलिए वे बाहर हैं और कुलदीप यादव भी प्लेइंग इलेवन में हैं।यशस्वी जायसवाल आज का मैच खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version