इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी मर्डर केस का खुलासा, साथी खिलाड़ी ने बदला लेने के लिए की थी हत्या

2 Min Read
इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी मर्डर केस का खुलासा, साथी खिलाड़ी ने बदला लेने के लिए की थी हत्या

गाजियाबाद: शनिवार को गाजियाबाद में पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या का मामला सामने आया था, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चिराग का ही दोस्त है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह भी पैरा खिलाड़ी है। उसने बदला लेने के लिए चिराग की हत्या की। फिलहाल घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि चिराग त्यागी का शव साईं उपवन में मिला था।

साथी खिलाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, चिराग त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि चिराग अपने दोस्त के साथ दिल्ली से ओला कैब से हिंडन तक आए थे। उसके बाद दोनों साईं उपवन गए, जहां चिराग की हत्या की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुरादनगर के रहने वाले यश खटिक को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और आपस में इनकी काफी अच्छी दोस्ती थी।

बदला लेने के लिए की हत्या

DCP धवल जायसवाल ने बताया कि यश खटिक ने पूछताछ में बताया कि वह भी पैरा खिलाड़ी है। पहले चिराग त्यागी के साथ प्रैक्टिस करता था। दोनों ने साथ में प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। एक बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चिराग त्यागी ने यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे यश का क्वालिफिकेशन कैंसिल कर दिया गया था। इसी बात से यश खटिक चिराग से नाराज चल रहा था। बदला लेने के के लिए यश ने पिस्टल से गोली मारकर चिराग त्यागी की हत्या कर दी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी यश खटीक की निशानदेही पर पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए पिस्टल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version