मनोरंजन
जान्हवी कपूर मालदीव में इस शख्स के साथ बिता रही क्वालिटी टाइम
इन दिनों जान्हवी कपूर मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं,जिसमें वह चांदनी रात को इंजॉय करती नजर आ रही हैं।

इन दिनों जान्हवी कपूर मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं,जिसमें वह चांदनी रात को इंजॉय करती नजर आ रही हैं।फोटोज को देखकर फैंस को लग रहा है कि जान्हवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मालदीव में छुट्टियां मानाने गई हैं।फिलहाल दोनों की एक फोटो को देखकर फैंस बोल रहे हैं कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ही मालदीव में हैं और साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। जान्हवी कपूर ने बैकड्रॉप में समुद्र के साथ अपनी पीठ दिखाते हुए एक चांदनी रात की फोटो शेयर की है।जान्हवी कपूर इन फोटोज में सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मीट मी इन द पेल मूनलाइट।इन फोटोज पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़ियां ने भी कमेंट किया।जी हाँ उन्होंने लिखा कि मून स्पिरिट। सतह ही जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी बीते शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समुंद्र और चांदनी रात का कुछ ऐसा ही नजारा शेयर किया था।वहीँ अब इन दोनों फोटोज को देखने के बाद फैंस का मानना है कि वे दोनों एक साथ समय बिता रहे हैं।इस दौरान एक यूजर ने शिखर की फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि तो जान्हवी और शिखर मालदीव में एक साथ समय बिता रहे हैं। आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुनील कुमार शिंदे के पोते हैं।दरअसल उन्होंने पहले जान्हवी को डेट किया और बाद में अलग हो गए।करण जौहर ने अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में जान्हवी और शिखर के डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की थी।इसके अलावा हाल ही में जान्हवी को शिखर के साथ मुंबई में हैंगऑउट करते हुए भी देखा गया था।