झांसी
झांसी :बांध में डूबने से दो भाइयों की मौत,18 घंटे बाद बरामद हुए दोनों के शव
झांसी के खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने फूफा के साथ खेत पर गए थे। जिसके बाद दोनों भाई अपने फूफा के साथ पास में बने बांध को देखने चले गए।करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

झांसी के खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने फूफा के साथ खेत पर गए थे। जिसके बाद दोनों भाई अपने फूफा के साथ पास में बने बांध को देखने चले गए।करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया। जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी भारती अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वह अपने दो बेटों के साथ अपने जीजा बाबूलाल से मिलने आई थी। वहीं बुधवार को बाबूलाल खेत पर गया था और उसके साथ भारती के दोनों बेटे भी खेत पर पहुंच गए। जहा खेत से थोड़ी दूर में खपरार बांध है। दोपहर एक बजे बाबूलाल खाना लेने के लिए घर पर आ गया। जिसके बाद दोनों बच्चे खेत से बांध को देखने के लिए पहुंच गए। वहां मछुआरों ने अंदर जाने के लिए कई ट्यूब रखी थी। दोनों उसी में बैैठकर बांध के अंदर पहुंच गए और डूब गए।