केन विलियमसन ने इंग्लैंड दौरे के बीच लिया बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

4 Min Read
केन विलियमसन ने इंग्लैंड दौरे के बीच लिया बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल किए जाने वाले न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंग्लैंड दौरे के बीच में लॉर्ड्स टेस्ट खत्म होने के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। विलियमसन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है जिसमें उन्होंने 16 साल लंबे अपने करियर में कुल 19346 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। विलियमसन ने पहले ही लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट क्रिकेट से अपनी दूरी बना ली थी, जिसमें अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी छोड़ने के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

पिछले कुछ दिनों में साफ हो गया कि अब सही समय आ गया है केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ दिए अपने बयान में कहा कि मैं पिछले काफी समय से इस बारे में सोच रहा था और पिछले कुछ दिनों में ये साफ हो गया कि अब सही समय आ गया है। मुझे हमेशा से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना था और इस बात की खुशी है कि मैंने जितने भी मैच न्यूजीलैंड की तरफ से खेले हैं उसमें अपना 100 फीसदी दिया है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने अपनी शर्तों पर रिटायरमेंट लिया है। न्यूजीलैंड की टीम का भविष्य आगे काफी शानदार रहने वाला है जिसमें काफी टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद हैं। इस टीम का लंबे समय तक हिस्सा रहना मेरे लिए गर्व की बात है और यह चीज हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगी।

वर्ल्ड कप 2019 में जीता था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

इंटरनेशनल क्रिकेट में केन विलियमसन के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनकी कप्तानी में कीवी टीम ने साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था तो वहीं केन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इसके अलावा विलियमसन साल 2019 में आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड भी जीतने में कामयाब रहे थे। विलियमसन के नाम पर टेस्ट में जहां 9515 रन दर्ज हैं तो वहीं वनडे में उन्होंने 7256 रन बनाए जबकि टी20 इंटरनेशनल में वह 2575 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम ने उनकी ही कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता है।

कप्तानी में भी रहा विलियमसन का बेहतरीन रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है, जिसमें कीवी टीम ने उनके नेतृत्व में खेले 40 टेस्ट मैचों में से 22 में जीत हासिल की तो वहीं सिर्फ 10 में हार का सामना करना पड़ा जबकि 8 मैच ड्रॉ रहे। वनडे में विलियमसन का बतौर कप्तान रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 91 मैचों में 46 में जीत मिली और 40 में कीवी टीम ने हार का सामना किया जबकि एक टाई रहा तो वहीं 4 मैच रद्द रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की 75 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है और उसमें से 39 को जीतने में सफल रहे तो वहीं 34 में हार मिली एक टाई रहा और एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version