Kanpur: जिस भाई के दिल में घोंपा था सूजा वो उसके अंतिम संस्कार के लिए गिड़गिड़ाया

2 Min Read
Kanpur: जिस भाई के दिल में घोंपा था सूजा वो उसके अंतिम संस्कार के लिए गिड़गिड़ाया

बादशाहीनाका में बिजली का बिल जमा न करने को लेकर छोटे भाई विजेंद्र की सीने में सूजा घोंपकर हत्या करने के मामले में रविवार को हत्यारोपी जितेंद्र यादव को जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपी ने पुलिस से गिड़गिड़ाते हुए कहा कि उसे अपने भाई के अंतिम संस्कार में भगवतदास घाट में शामिल होने दिया जाए। बोला जो होना था वो हो गया अब क्या कर सकता हूं।

वहीं रविवार को घटनास्थल पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है, कि विजेंद्र घर से भैंस लेकर निकाल रहा है। तभी जितेंद्र (पिंक शर्ट) पहने आता है। दोनों में कहासुनी होती है, फिर छोटा भाई भैंस लेकर निकल जाता है। इस दौरान पीछे से दौड़ते हुए छोटे के सिर पर एकाएक पांच डंडे सिर पर मारता है। तभी छोटा भाई भी विरोध कर हाथ पैर चलाता है। तभी जितेंद्र बर्फ की सील के पास से सूजा उठाता है और छोटे भाई के सीने में घोंप देता है।

हत्या करने के बाद जितेंद्र अपने दिव्यांग पिता को ढकेलते हुए भाग निकलता है। बादशाहीनाका इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र से पूछताछ में बिजली बिल जमा करने का विवाद ही निकला है। वीडियो में साफ दिख रहा है, कि जितेंद्र के खौफ के चलते इलाकाई लोग खड़े होकर पूरे घटनाक्रम को देखते रहे लेकिन कई एक उसका विरोध करने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना था कि अगर लोग पुलिस को समय से सूचना दे देते तो हत्या को रोका जा सकता था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल में एक बार सूजा घोंपने से आंतरिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version