Kanpur: उर्सला अस्पताल खुद ‘एनीमिक’; ब्लड बैंक में ए और ओ पॉजिटिव का स्टॉक शून्य, मरीज दर-दर भटकने को मजबूर

1 Min Read
Kanpur: उर्सला अस्पताल खुद ‘एनीमिक’; ब्लड बैंक में ए और ओ पॉजिटिव का स्टॉक शून्य, मरीज दर-दर भटकने को मजबूर

केस-1: उर्सला अस्पताल में भर्ती एक रोगी का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना था। ओ पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। मंगलवार को जब परिजन फैजान ब्लड लेने पहुंचा तो ब्लड न होने की बात कहकर उसे वापस कर दिया। फैजान ने बताया कि कर्मचारी कह रहे हैं कि अभी नहीं मिलेगा।

केस-2: उर्सला के पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती एक बच्ची को बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी। परिजन समी ने बताया कि तीन दिन से अस्पताल में उसके लिए ब्लड लेने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन नहीं मिला। आज चौथे दिन मिला है जबकि हमारे पास डोनर भी थे।

केस-3: उन्नाव निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि उनका रोगी उन्नाव में भर्ती है और उसको ब्लड की जरूरत पड़ी तो कहीं भी ब्लड नहीं मिला। उर्सला आए तो यहां भी मना कर दिया है। अब हैलट जाएंगे, शायद वहां मिल जाए। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version