इस समस्याओं भरी जिंदगी में लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज के समय में बच्चा -बच्चा उन्हें पहचानता है। उनका शो पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सकता है। एक समय था जब वो ना तो अपनी फिटनेस पर ध्यान देते थे और ना ही अपने लुक्स पर। पर, अब समय बदल गया है।
अब कपिल शर्मा फिटनेस के मामले में काफी एक्टिव हैं और वो अपने लुक्स पर भी काफी ध्यान देते हैं। कपिल शर्मा का हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है। कॉमेडियन कपिल शर्मा आज-कल अपने लुक्स की वजह से कहर ढा रहे हैं। वो आए दिन विदेशों में टूर पर भी जाते हैं, जहां उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आज हम आपको कपिल शर्मा के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी उनकी तारीफ करते थकेंगे नहीं
एक्टर का फॉर्मल लुक
कपिल शर्मा अक्सर फॉर्मल लुक में दिखाई देते हैं। टी शर्ट के साथ ब्लेजर और पैंट में कपिल का ये लुक बेहद स्टाइलिश लगता है। आप भी चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं
कॉमेडियन के एथनिक लुक भी होते हैं कमाल
त्योहारों में कपिल एथनिक वियर पहने दिखाई देते हैं। उनके एथनिक लुक्स भी कमाल होते हैं। कुर्ते और पायजामे में वो बेहद स्मार्ट लगते हैं।