राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर गरमाई कर्नाटक की सियासत! BJP विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज; जानें मामला

3 Min Read
राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर गरमाई कर्नाटक की सियासत! BJP विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज; जानें मामला

BJP के उडुपी MLA यशपाल सुवर्णा के विवादास्पद बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। प्रदेश कांग्रेस  कार्यकारी अध्यक्ष और कर्नाटक विधान परिषद (MLC) के सदस्य, मंजूनाथ भंडारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई नफरत भरी, अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी का आरोप लगाया है, कांग्रेस पार्टी ने यशपाल सुवर्णा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

राहुल गांधी को बीजेपी विधायक ने दी थी धमकी

दरअसल, नीट परीक्षा लीक मामले पर राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया था, इसका विरोध करते हुए BJP MLA यशपाल सुवर्णा ने एक कार्यक्रम में कहा था कि राहुल गांधी 24 घंटे नशे के प्रभाव में रहते हैं, उन्हें खुद ही पता होता कि वो क्या कर रहे हैं। जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था उसी तरह घर में घुसकर राहुल गांधी के परिवार के वंश को नष्ट कर देंगे।

1992 में जब हमारे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची थी तब हमने अंदर घुसकर बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था, मैं राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा रहा हूं कि हमारे कार्यकर्ता तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हारे वंश को ही खत्म कर देंगे: BJP MLA यशपाल सुवर्णा

कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मंजूनाथ भंडारी ने अपनी शिकायत में कहा कि ऐसे बयान बेहद निंदनीय हैं। इस भाषण का वीडियो सबूत भी उपलब्ध है। इसलिए संबंधित जांच एजेंसियों को इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए और कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।

21 जुलाई को PM आवास के सामने किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बीते 21 जुलाई को पीएम आवास के सामने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन बिना इजाजत के हो रहा था, इस वजह से पुलिस राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों को पकड़कर मौके से ले गई थी और बाद में छोड़ दिया था। राहुल गांधी ने ये विरोध प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले पर उन दिनों चल रहे स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट के समर्थन में किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version