‘पठान’ के ट्रेलर रिलीज के बीच ‘भगवा बिकिनी’ विवाद को लेकर खेसारी लाल ने दी प्रतिक्रिया
फैंस कर रहे हैं 'पठान' फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म ‘पठान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और ऐसे में एक बार फिर ट्रेलर आने के बाद से ही ‘पठान’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस ‘पठान’ फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ लोग इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ पर आपत्ति भी जता रहे हैं, बता दे की जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तब से ही इसपर विवाद गहराता जा रहा है। लोग दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर विरोध जता रहे हैं। लेकिन कई सेलेब्स इसके समर्थन में भी आए हैं। वही अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल हो गया है। बता दे की खेसारी लाल ने भी ‘बेशरम रंग’ गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव से एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान ‘बेशरम रंग’ गाने के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि संगीत का कोई रंग नहीं होता है। संगीत की कोई जाति नहीं होती है। कला का कोई मजहब नहीं होता है। हम लोग ऐसे कलाकार हैं। हमारा कोई आकार नहीं है। उन्होंने कहा की हम, सभी के दिल में रहते हैं। हम, सभी जाति के हैं। हम, सब धर्म के हैं। हम सब देश के हैं। हां शुरुआती समय में कुछ चीजें हमने भी गलत की है तब हमें समझ नहीं थी
बता दे की ‘पठान’ के ‘भगवा बिकिनी’ विवाद पर खेसारी लाल यादव से पहले भोजपुरी के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें अभिनेत्री यामिनी सिंह, विक्रांत सिंह राजपूत और रानी चटर्जी जैसे कई भोजपुरी स्टार्स शामिल हैं। इन सभी ने भी ‘पठान’ का समर्थन कर इस विवाद को बेवजह का विवाद भी बताया था। इसके साथ ही भोजपुरी की कई अभिनेत्रियां इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ पर रील भी बना चुकी हैं।
‘बेशरम रंग’ गाने के विवाद के बीच अब ‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। क्योकि इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब ट्रेलर में भी शाहरुख दमदार अंदाज में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में शाहरुख का धमाकेदार एक्शन सीन देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर लोग ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं।