LPG: ‘मेरी शादी है सिलिंडर दे दो’, हल्दी की रस्म छोड़ साहब की चौखट पर पहुंचा दूल्हा; साैंपी मेहमानों की सूची

1 Min Read
LPG: ‘मेरी शादी है सिलिंडर दे दो’, हल्दी की रस्म छोड़ साहब की चौखट पर पहुंचा दूल्हा; साैंपी मेहमानों की सूची

सहालग के भारी दबाव के बीच रसोई गैस की किल्लत ने खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर घर-घर शहनाइयां बजेंगी, लेकिन दावत तैयार करने के लिए सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। आलम यह है कि जिस दूल्हे के चेहरे पर हल्दी की चमक होनी चाहिए थी, उसे शनिवार को सिलिंडर के लिए जिला पूर्ति कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ी।

केदार नगर निवासी गौरव की 20 अप्रैल को शादी है। घर में मंगल गीत गाए जा रहे हैं और शनिवार को हल्दी की रस्म होनी थी। लेकिन दावत के लिए सिलिंडर नहीं मिलने से खुशियों के बीच तनाव पैदा हो गया। मजबूरन, गौरव खुद रिश्तेदारों के साथ पुलिस लाइन स्थित पूर्ति कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों को शादी का कार्ड दिखाया, मेहमानों की सूची दी और दावत का पूरा मेन्यू गिनाया, तब जाकर रविवार तक सिलिंडर मिलने का आश्वासन मिला है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version