Lucknow News: ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से मिलने की बात कहकर बुलाया; भाई को भी पीटा

2 Min Read
Lucknow News: ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से मिलने की बात कहकर बुलाया; भाई को भी पीटा

राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात ससुराल पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को उसके भाई के सामने अंजाम दिया गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

घटना काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव की है। यहां रामसागर (24) की हत्या हुई है। मूल रूप से पीलीभीत के माधव टांडा निवासी राहुल गौतम ने बताया कि उसके भाई रामसागर की ससुराल लालता खेड़ा में है। भाभी कामिनी गांव में ही थी। बंथरा थाना क्षेत्र के लोनहा निवासी पंकज उर्फ बल्ले ने भाई को भाभी से मिलने की बात कहकर बुलाया था। 

बताया कि हम दोनों भाई गांव पहुंचे थे। वहां गांव निवासी सुमित, अमित और पंकज ने मिलकर हम दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने रामसागर को बहुत बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि झगड़े में घायल रामसागर को सरोजनीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version