मैनपुरी : सपा प्रत्याशी डिंपल का साथ देना जसवंत नगर के विधायक शिवपाल यादव को पड़ा महंगा
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की निधन के बाद उप चुनाव होना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है।

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की निधन के बाद उप चुनाव होना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताए जाने के लिए पूरा कुनबा पूरी ताकत से लगा हुआ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मैनपुरी चुनाव पर पूरा फोकस डाल रहा है।
बतादें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जसवंत नगर के विधायक तथा पूर्व पीडब्ल्यूडी के मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा प्रदेश सरकार द्वारा घटा दी गई है इसका प्रमुख कारण यह माना जा रहा है कि जसवंत नगर के विधायक शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में मतदान किए जाने की अपील की है जिसके परिणाम स्वरुप उनकी सुरक्षा घटाई गई है । समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को जैसे ही यह जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की उन्होंने आलोचना की । वहीं आपको बता दें कि शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और काफी लंबे समय से उनकी समाजवादी पार्टी से अनबन चल रही थी। मगर अब वह डिम्पल यादव का खुलकर समर्थन कर रहे है।