बदायूं में बड़ी घटना: मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत, केबिन में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

2 Min Read
बदायूं में बड़ी घटना: मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत, केबिन में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

बदायूं के उझानी क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में मंगलवार सुबह तीन लोग मृत मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि कुछ लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। यह वही फैक्टरी है, जिसमें कुछ महीने पहले भीषण आग लगी थी। 

जानकारी के मुताबिक गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी बैंक ऑफ बड़ौदा में बंधक है। फैक्टरी कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह केबिन में सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष) पुत्र रामबहादुर निवासी बसावनपुर मुजरिया थाना, भानु यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीपाल निवासी मुड़सैना थाना दातागंज और विवेक यादव को मृत अवस्था में देखा।

तीनों के शव जमीन पर पड़े थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजन और तमाम ग्रामीण पहुंच गए। हंगामा कर दिया। जोगेंद्र यादव के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक तीन शवों पर चोट के निशान नहीं है। केबिन में हीटर लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version