बचपन से ही हम सबने यह सुना और पढ़ा है कि आम फलों का राजा होता है। गर्मियों का मौसम आते ही लोगों में बीच इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। लोग न सिर्फ इसे पकने के बाद फल के रूप में खाते हैं, बल्कि कच्चे आम की चटनी,पन्ना या आचार बनाकर भी इसे खाना पसंद करते हैं। बेहद स्वादिष्ट लगने वाला आम हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आम के पत्तों का सेवन आपके लिए गुणकारी साबित होगा। दरअसल, यह पत्ते ब्लड वेसल्स को मजबूत करने में काफी मददगार होते हैं। इसकी वजह से बीपी नियंत्रित रहता है और उसे नॉर्मल रखने में भी मदद मिलती है।
कैंसर से बचाए
आम के पत्तों में कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को भी रोक सकते हैं, जो कैंसर का मुख्य कारण होता है। ऐसे में आम के पत्तों का नियमित सेवन आपको कैंसर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी से दूर रख सकता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों को भले ही आम से दूरी बनाए रखनी की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके पत्ते डायबिटीज में काफी गुणकारी है। अपनी जीवनशैली में इसे जोड़ने से डायबिटीज की समस्या में काफी राहत मिलती है।