अब्दु अपनी सिंगिंग और कम हाइट की वजह से फेमस है। अब्दु की उम्र 19 साल है लेकिन उनकी हाइट की बात करे तो 94 सेंटीमीटर यानी 3 फीट 1 इंच है। ऐसे में शो में कई टास्क करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं अब अब्दु ने फैन्स संग एक गुड न्यूज शेयर की है।
अब्दु के साथ हुआ अनोखा चमत्कार
उन्होंने फैंस को बताया है कि अब धीरे-धीरे उनकी हाइट बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर अब्दु ने अपनी एक फोटो साझा की है जिसमे वह गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्या आप अंतर देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं अब ग्रो नहीं करूंगा क्योंकि मेरे पास 0 पर्सेंट ग्रोथ हॉर्मोन हैं। अलहमदुलिल्लाह ये चमत्कार आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है कि मैं ग्रो कर रहा हूं। मेरी हाइट बढ़ रही है।
फैन्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने लिखा- ये तो बढ़िया खबर है। अल्लाह का शुक्र है कि अब्दु रोजिक की हाइट बढ़ रही है। माशाअल्लाह। एक ने लिखा- कई बार हमें सिर्फ दुआओं की जरूरत होती है। भगवान की कृपा अब्दु आप पर बनी रहे।
इस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर
अब्दु रोजिक 5 साल के थे तब से उन्हें ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी से जूझ रहे थे। उन्हें रिकेट्स हो गया था। इसका इलाज तो संभव था, लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए वो इसका ट्रीटमेंट नहीं करवा सके। वहीं अब उनकी हाइट बढ़नी शुरु हो चुकी है।