आप चाहें तो मुलेठी के पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते तो इसको पानी मे मिलाकर भी पी सकते हैं। कई लोग मुलेठी को खाते भी हैं। इसका सेवन आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाएगा।
अगर आप मुंहासों से परेशान हैं तो मुलेठी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टिक जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने का काम करते हैं। इसके लिए एक चुटकी हल्दी में मुलेठी पाउडर और थोड़ा सा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।
महिलाएं अपनी स्किन पर अनचाहे बालों के काफी परेशान रहती हैं। आप मुलेठी की मदद से इन्हें हटा सकते हैं। इसके लिए मुलेठी और अश्वगंधा पाउडर 1-1 चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच, एक कप दूध लें। इन सभी सामग्री को मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद साफ कर दें।
अगर आप हफ्ते में दो बार मुलेठी का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा चमकने लगेगी। इसके लिए बस मुलेठी पाउडर में एक चुटकी मुलेठी मिलाएं। अब इसमें पानी या नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। जल्द ही इसका फायदा आपको दिखने लगेगा।