Mumbai Rain LIVE: महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, पानी-पानी हुआ मुंबई, रेल यातायात हुआ ठप

4 Min Read
Mumbai Rain LIVE: महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, पानी-पानी हुआ मुंबई, रेल यातायात हुआ ठप

महाराष्ट्र में मानसून का असर दिखने लगा है। मुंबई में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है। मुंबई के पश्चिम उपनगर में 190 एमएम बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने बुधवार तड़के मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते मुंबई जाम हो गया है। कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ है। इसमें हिंदमाता , माटुंगा, कुर्ला अंधेरी के इलाके शामिल है

वहीं, आज जारी हुई चेतावनी में कहा गया है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ-साथ गरज-चमक और भारी बारिश की प्रबल संभावना है। मुंबई स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

रेल यातायात पूरी तरह ठप

ट्रांस हार्बर रेल मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। कोपरखैरणे और तुर्भे स्टेशन के बीच पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण दोनों दिशाओं की रेल सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। भारी बारिश के चलते पटरियों के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र इस रूट पर यातायात पूर्णतः बंद कर दिया है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की सलाह दी गई

मुंबई में 13 दिन देरी से आया है मानसून

दक्षिण -पश्चिम मानसून ने आखिरकार मंगलवार को मुंबई में दस्तक दे दिया है। जो की सामान्य तारीख से 13 दिन बाद आया है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मुंबई में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 10 जून है। 2023 में मानसून इससे भी देरी से यानी 25 जून को आया था।

भारी बारिश के चलते एक मकान की गिरी वॉल

मुंबई के विक्रोली वेस्ट में कल रात एक रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। मलबा पूरा सड़क पर बिखर गया। शुरुआती जानकारी में अभी पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में किसी की जान गई है कि नहीं। पुलिस और राहत एवं बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंची है।

पानी में डूबे रेलवे ट्रैक

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी से भरे हुए दिखे। BMC के रिकॉर्ड के अनुसार, कल सुबह 8:00 बजे से आज सुबह 7:00 बजे के बीच मुंबई में 300 mm से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।

कल रात से हो रही भारी बारिश,

कई इलाकों में जलभराव महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में कल रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुंबई शहर के कुछ इलाकों में जलभराव देखा गया। BMC ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग ज़िलों में मध्यम से तेज़ बारिश के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version