Muzaffarnagar: महिला अपराध के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जिले के एक स्कूल में 10 साल के एक लड़के ने तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी है।
लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है जबकि लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शनिवार को लड़की को स्कूल की छत पर ले जाया गया और लड़के ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। आपको बता दें कि नाबालिग लड़का पहली कक्षा का छात्र है। वहीं, लड़की प्लेग्रुप की छात्रा है। छात्र ने घर जाकर पूरे मामले के बार में घरवालों को बताया। इसके बाद, उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस और स्कूल प्रशासन से शिकायत की।
ख़बर लिखने तक अन्य जानकारी सामने नहीं आ पाई है। जैसे ही आगे के अपडेट्स सामने आते हैं, वैसे ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।