‘नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की परंपरा को जीवित किया’, मन की बात के 135वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

2 Min Read
‘नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की परंपरा को जीवित किया’, मन की बात के 135वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रविवार (28 जून) को देश के लोगों से मन की बात की। इस दौरान उन्होंने देश के लोगों से सोना न खरीदने को लेकर शुक्रिया कहा। पीएम ने देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील की थी और देश के लोगों ने उनकी बात सुनी। इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा। मन की बात के 135वें एपिसोड में उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में पाए जाने वाले एक पक्षी के बारे में भी बताया, जिसे पहले अशुभ माना जाता था, लेकिन वहां की महिलाएं इस पक्षी को बचाने की पहल में जुटी हुई हैं।

पीएम ने मेघालय के रूट ब्रिज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रबर के पेड़ों से ब्रिज बनने में कई दशक लगते हैं। रबर की जड़ों को धीरे-धीरे एक दिशा में ले जाया जाता है। इसके बाद एक पुल बनता है। इसकी खासियत यह है कि समय के साथ यह ब्रिज लगातार मजबूत होता जाता है। मेघालय में स्थानीय लोग 120 से ज्यादा रूट ब्रिज की देखरेख कर रहे हैं। इन ब्रिज में यहां के लोगों की सृजनशीलता दिखाई देती है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version