करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को गोलियों से भूना, खेत में मिला शव, विरोध में NH-33 जाम

5 Min Read
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को गोलियों से भूना, खेत में मिला शव, विरोध में NH-33 जाम

जमशेदपुर में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके शरीर को गोलियों से भून डाला। घटना रविवार (20 अप्रैल) को हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। विनय सिंह की हत्या के बाद आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाइवे 33 को जाम कर दिया।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को गोलियों से भून डाला जानकारी के मुताबिक, विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी भीड़भाड़ इलाके का फायदा उठाकर हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। विनय सिंह के पूरे शरीर को हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों का कहना है कि गोली चलाने वाले लोग बाइक पर सवार होकर आए थे और विनय सिंग को गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए। मृतक विनय सिंह करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। वे तेजतर्रार नेता माने जाते थे और राज्य भर में उनकी सक्रियता थी। उनकी हत्या को राजनीतिक और संगठनों के बीच बढ़ते तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

बालिगुमा में खेत के पास मिला है शव पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग ढाई सौ मीटर दूर एक खेत के पास मिला है। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। विनय सिंह का मोबाइल भी मिला है। विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे। इसकी जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पता लगाया तो लोकेशन बालीगुमा में मिला। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ।

जांच कर रही पुलिस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।

हत्या के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, NH-33 को किया जाम बालीगुमा क्षेत्र में विनय सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया। मृतक का शव खेत में पिस्तौल और शराब की बोतलों के साथ मिला, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, जिनमें दो डीएसपी शामिल थे, ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

एसपी जमशेदपुर ने बोला जल्द गिरफ्तारी होगी मामले को लेकर जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यहां पर इस संदर्भ में लोगों ने डिमना चौक जाम किया है। हम लोग आग्रह करते हैं कि लोग शांति बनाए रखें। ताकि हम लोग अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा सकें। सारे ऑफिसर यहीं पर हैं। हम लोग अपने इनपुट्स पर काम कर रहे हैं, जल्द गिरफ्तारी होगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version