लखनऊ स्थित दारूलशफा विधायक निवास, बी-ब्लॉक, कॉमन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में आए प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के०बी० भारती को अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष के०बी० भारती ने सर्वप्रथम उपस्थित राष्ट्रीय पदधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी का गठन वार्ड, पंचायत, ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर कर पार्टी को मजबूत करें। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के संस्थापक पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश भदौरिया तथा संचालन शिव बहादुर पासवान एवं मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी के द्वारा हुआ।