NIA का सबसे बड़ा ऑपरेशन, दस राज्यों में PFI के ठिकानों पर की रेड, 100 गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA का अबतक का सबसे बड़ा रेड देश के कई हिस्सों में जारी है।.जांच एजेंसियों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA का अबतक का सबसे बड़ा रेड देश के कई हिस्सों में जारी है।.जांच एजेंसियों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। बतादें कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान में NIA और ED ने सुबह बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है।
इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है।
सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कैडर्स को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है। जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।