जाह्नवी कपूर के लुक को निक्की तंबोली ने दी कड़ी टक्कर
बॉलीवुड स्टार्स अपने फैशन स्टाइल के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि कई बार उनका फैशन बुरी तरह से ट्रोल हो जाता है

बॉलीवुड स्टार्स अपने फैशन स्टाइल के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि कई बार उनका फैशन बुरी तरह से ट्रोल हो जाता है। बात हो एक्ट्रेस जह्नवी कपूर की तो वह हमेशा अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटौरती हैं। वहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली भी अपने आउटफिट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में निक्की ने अपने एक हॉट लुक को शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैंस को जाह्नवी कपूर की याद आ गई। फिर क्या था ट्रोलर्स ने निक्की को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे में पहले नजर डालते हैं। दोनों के लुक्स पर-
निक्की तंबोली का लुक
निक्की तंबोली गोल्डन रंग की एक ड्रेस में नजर आई जिस पर कांच का वर्क किया गया है। निक्की ने अपने मिरर गाउन में बेहद हॉट पोज दिए हैं। गाउन फुल स्लीव्स वाला है जबकि इसमें थाई हाई स्लिट भी है। इस लुक में निक्की ने हल्की स्मोकी आईज, न्यूड मेकअप, और ग्लोसी लिप्स के साथ बालों को ओपन रखा था। ये ड्रेस मेघा कपूर कोचर के कलेक्शन में से एक है।
जाह्नवी कपूर का लुक
गोल्डन-सिल्वर रंग के मिरर गाउन में जाह्नवी ने म लुक कैरी किया है। बॉडी फिटिंग स्लिम कर्वी फिगर को दिखाया है। स्वीटहार्ट प्लंजिंग नेकलाइन के साथ इसमें नूडल स्ट्राइप के साथ बैकलेस डिजाइन है। जाह्नवी का गाउन मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से एक है। मेकअप की बात करें तो कोहल आईज, नूय पिंक लिप्स और गिलट्री बेस है।
क्यों हो रही हैं ट्रोल
वैसे तो दोनों की ड्रेस में काफी अंतर है, जैसे निक्की ने गोल्डन रंग की ड्रेस को कैरी किया है तो वहीं जाह्नवी ने सिल्वर रंग की मैटेलिक शीन ड्रेस को कैरी किया है। दोनों के लुक में ड्रेस पर मिरर काफी सिमिलर है। यही वजह है की दोनों के बीच फेसऑफ हो रहा है।