संसद में निर्मला सीतारमण ने की राघव चड्ढा तारीफ, वित्त मंत्री की बात पर हंस पड़े AAP सांसद

2 Min Read

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में बैंकों की  कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकारी बैंक आम लोगों का भरोसा खो रहे हैं।

चड्ढा की बातों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। वित्त मंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि राघव चड्ढा का पश्चिमी दुनिया से जुड़ा अनुभव देशवासियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

राघव चड्ढा को लेकर क्या बोलीं वित्त मंत्री?

वित्त मंत्री ने राज्यसभा में कहा, “मुझे थोड़ा मजा आया, अगर राघव चड्ढा जी बुरा ना मानें तो, उन्होंने बैंकों में पंखों की संख्या, बैंकों की स्थिति और यहां तक कि कौन से दीवारों पर पेंट हुआ है, इसे भी ध्यान से देखा।

ये देखकर मुझे बहुत संतोष हुआ कि संसद सदस्य जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में व्यस्त रहते हैं, उन्होंने समय निकालकर ग्रामीण बैंकों का दौरा किया। राघव चड्ढा, कृपया इस तरह के और भी काम करें, इससे देशवासियों को मदद मिलेगी। वित्त मंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते समय श्री चड्ढा मुस्कुराते हुए देखे गए।

बैंकों की स्थिति पर राघव चड्ढा ने उठाया था सवाल

बुधवार को राघव चड्ढा ने बैंकों की खराब ग्राहक सेवा, ग्रामीण इलाकों में सीमित बैंकिंग सुविधाएं और बढ़ते साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार को घेरा। बैंकों की तरफ से वसूले जा रहे छिपे शुल्कों पर सवाल उठाते हुए आप सांसद ने कहा कि आम लोगों की गाढ़ी कमाई जानकारी दिए बिना काटी जा रही है।

उन्होंने कहा, “मिनिमम बैलेंस चार्ज, एटीएम ट्रांजैक्शन फीस, एसएमएस अलर्ट शुल्क और स्टेटमेंट चार्ज जैसे कई शुल्कों के बारे में ग्राहकों को पहले से जानकारी नहीं दी जाती।”

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version