मनोरंजन
मलाइका से तुलना करने पर भड़क गई नोरा फतेही,कहा – मेरी पहचान एकदम अलग
मलाइका अरोड़ा का शो 'मूविंग इन विद मलाइका' चर्चा में बना हुआ है।इस शो का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ,जो काफी चर्चित रहा।दरअसल इस प्रोमो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मलाइका से बात करते दिखाई दिए।

मलाइका अरोड़ा का शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ चर्चा में बना हुआ है।इस शो का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ,जो काफी चर्चित रहा।दरअसल इस प्रोमो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मलाइका से बात करते दिखाई दिए।इस दौरान तीनों आपस में बात करते हैं कि अचानक नोरा गुस्सा होकर चली जाती हैं।वहीँ इस छोटे से प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों को असमंजस में डाल दिया।जी हाँ वे सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो नोरा गुस्सा होकर चली गईं।फिलहाल वीडियो में टेरेंस उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन वह उन्हें रोक नहीं पाते हैं। इसके बाद नोरा के इस बर्ताव पर मलाइका ने उन्हें कभी नरम कभी गर्म मिजाज वाली बताया। जिसके बाद अब इस पर नोरा फतेही का रिएक्शन सामने आया है।मलाइका के साथ की जा रही अपनी तुलना पर नोरा नेकहा कि दोनों अभिनेत्रियों की तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं है, जो अक्सर लोग करते है। नोरा कहती हैं कि मलाइका ने वह किया,जो शायद मैं कभी नहीं कर सकती और वह बॉलीवुड की शान हैं और बॉलीवुड की विरासत है और हमेशा रहेंगी। हम समय को बदल नहीं सकते हैं। उनकी एक अलग पहचान है और मेरी एक अलग पहचान है। इसके अलावा नोरा कहती हैं कि मेरे लिए यह सब अपमानजनक है और यह सब मुझे दुख देता है कि कैसे कोई आपकी किसी से तुलना कर सकता है। वह कहती हैं कि मेरे लिए यह सब अपमानजनक और परेशान करने वाला है। यह मुझे सोचने पर मजबूर कर देता है कि मैं जो कर रही हूं, उसका कोई मतलब नहीं है। नोरा फतेही के साथ ही मलाइका ने अपनी बात रखी।मलाइका ने कहा हैं कि लोग नोरा और उन्हें इवेंट्स-शो में एक साथ देखना चाहते हैं। ताकि वे दोनों की तुलना कर सकें और यह चीज हमें समझ आती है। बातचीत के दौरान नोरा मलाइका से सवाल पूछती हैं कि क्या उन्हें इन सब चीजों से बुरा नहीं लगता है। इस पर मलाइका जवाब देती हैं कि क्यों नहीं लगता। मैं भी इंसान हूं।उन्होंने कहा मुझे भी चीजें बुरी लगती हैं। मलाइका कहती हैं, ‘सोचकर अजीब लगता है, जो जॉब मेरी हो सकती थी। अब वह कोई और कर रहा है। ऐसी चीजें आपको अंदर तक तोड़ सकती हैं।