हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है हर बार एक अलग थीम होती है, जो वैश्विक महत्व के एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दे पर प्रकाश डालती है।
इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम है BeatPlastic Pollution Campaign के तहत प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान है।आज भारत दुनिया भर में समुद्र में प्लास्टिक बहाने वाला 12 देश बन चुका है। जिसमें पहला स्थान चीन का है।
5 जून को वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य कार्यक्रम चलाए जाते जिससे लोग पर्यावरण के प्रति सजग बन सके। औरैया में भी पर्यावरण को स्वच्छ निर्मल बनाए जाने के उद्देश्य औरैया के यमुना किनारे साफ-सफाई, वृक्षारोपण, किया गया।
आपको बता दें सुबह के समय औरैया के जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी यमुना के तट पर पहुंचे जहां पर सबसे पहले लोगों के साथ सफाई अभियान चलाया पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए वृक्षारोपण किया साथ ही यमुना तट पर योग करते हुए बढ़ रहे पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जाहिर की कहा कि हम सबको जागरूक होने की जरूरत है प्रकृति हम सभी के जीवन पर प्रभाव डालती है इसको स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
आपको बता दें जिला पर्यावरण समिति ने स्थानीय समाजसेवी संस्था विचित्र पहल के सहयोग से यमुना तट पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई जागरूक कार्यक्रम चलाएं वही मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा सभी लोग घर के आंगन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं.. आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से औरैया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुना तट पर कार्यक्रम कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया ।