मुरादाबाद की तस्वीरें: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, लकड़ी का पुल डूबा… आवाजाही प्रभावित, आनन-फानन अफसर पहुंचे

2 Min Read
मुरादाबाद की तस्वीरें: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, लकड़ी का पुल डूबा… आवाजाही प्रभावित, आनन-फानन अफसर पहुंचे

मुरादाबाद के बंगला गांव स्थित शिव विहार कॉलोनी में रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल जलस्तर बढ़ने के कारण डूब गया। यह पुल स्थानीय लोगों ने नट बाबा मंदिर के पास बनाया था।  डीएम अनुज सिंह ने पीडब्ल्यूडी और पुलिस अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर बंगला गांव में शिव विहार कॉलोनी नटबाबा मंदिर के पास जलस्तर बढ़ने पर रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल डूब गया। जानकारी मिलने पर सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति के बारे में जानकारी ली।

शिव विहार कॉलोनी में नट बाबा मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी पर लकड़ी का पुल बनाया था। इस पुल पर आसपास के लोगों का आवागमन काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को अचानक रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोग भी पानी बढ़ने से सतर्क हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश की वजह से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। शुक्रवार रात में जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलने पर डीएम अनुज सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और एसपी सिटी को मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए।

अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देश पर जिला प्रशासन शनिवार को सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करेगा। लकड़ी के पुल पर आवागमन खतरनाक हो गया है। पिछले साल भी रामगंगा नदी का प्रवाह बढ़ने पर पुल टूट गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version