Pilibhit News: आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा हटाने से कबूलपुर गांव में तनाव, पुलिस तैनात

1 Min Read
Pilibhit News: आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा हटाने से कबूलपुर गांव में तनाव, पुलिस तैनात

पीलीभीत जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर में मंगलवार को तनाव की स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन लोगों ने चंदा इकट्ठा कर प्रतिमा स्थापित की थी। सोमवार की रात पुलिस-प्रशासन ने प्रतिमा हटवा दी। आंबेडकर जयंती पर मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्रतिमा वहां नहीं थी, जिससे आक्रोश फैल गया। 

गांव के सर्वेश, दीपक, गौरव, रामपाल, राजपाल, संतोष कुमार, कालीचरन, रूपलाल, रामबहादुर, लाल बहादुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर प्रतिमा रखी गई थी, वह फर्द में आंबेडकर पार्क के रूप में दर्ज है। प्रतिमा सोमवार दोपहर रखी गई थी। आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को उसका अनावरण होना था। इससे पहले ही सोमवार रात करीब 12 प्रतिमा हटवा दी गई। इससे समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ विधि भूषण मौर्य भी रात में ही गांव पहुंचे थे। सुबह से काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी की। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version