ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका एक्टिंग के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को अक्सर नई अपडेट्स देती रहती हैं। उनके चाहने वाले भी एक्ट्रेस के बारे में करीब से जानने के लिए बेताब रहते हैं। प्रियंका इन दिनों लगातार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की क्यूट तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब प्रियंका और निक की बेटी मालमी इस साल अपना पहला ईस्टर सेलिब्रेट किया था।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालमी संग ईस्टर सेलिब्रेशन कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और उनकी बेटी के बीच प्यार भरा रिश्ता देखने को मिल रहा है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल होगा। पहली तस्वीर की बात करें तो इसमें मालती, मां प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं।
दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें मां-बेटी ने सेम नाइट सूट में ट्विनिंग की है। प्रियंका बेटी को गोद में लेकर बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं, जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है।