प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मोस्ट लविंग सेलेब्स कपल में से एक है हाल ही में ये कपल अपने बेटी मल्टी के साथ इंडिया आया था। इस दौरान इस कपल ने मुंबई में ई एनएमएसीसी इवेंट में शिरकत की थी।इसके बाफ इस कपल ने लंदन में ईस्टर सेलिब्रेट किया था। वही इन सब के बीच एक बार ये कपल फिर लाइम लाइट में आया है।
प्रियंका और निक को बीते दिन लन्दन की सड़को पर काफी मस्ती करते हुए देखा गया था, वही इस दौरान ये कपल सरेआम रोमांटिक होता नजर आया। दरअसल हल में दोनों ने लन्दन की सड़को पर लिप लॉक किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर एक फैन क्लब ने प्रियंका और निक की लन्दन आउटिंग की तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान फोटोज में प्रियंका ने पिंक कलर की हुड्डी और मैचिंग पैंट पहनी है। जबकि निक को इस दौरान ब्लैक कलर के ऑउटफिर में देखा जा रहा है। सामने आई एक फोटो में निक और प्रियंका कार में बैठने से पहले एक दूसरे को लिप लॉक करते हुए नजर आए।