ब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
रामचरितमानस पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के प्रति लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रामचरितमानस पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के प्रति लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज भाजपा के युवा मोर्चा के 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुतला फूंका। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री करन सिंह ने कहा कि जो स्वामी प्रसाद मौर्या की जबान काट कर लाएगा उसको 5 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा की इस समय माघ पूर्णिमा का मेला चल रहा है।स्वामी प्रसाद मौर्या को संगम तट पर जाकर गंगा में डुबकी लगानी चाहिए और अपने पापों का प्रायश्चित करें।इसके साथ ही समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी को ऐसे मानसिक विक्षिप्त नेता को तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए।