पंजाब के CM भगवंत मान के घर, BJP मुख्यालय समेत इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

2 Min Read
पंजाब के CM भगवंत मान के घर, BJP मुख्यालय समेत इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

पंजाब के CM भगवंत मान के घर, BJP मुख्यालय समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये धमकी ई-मेल के जरिए आई है जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पंजाब में आतंकी हमले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर चल रही है। बुधवार को एक बार फिर से पंजाब में बम धमाके की धमकी देने का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है जिसमें पंजाब भाजपा मुख्यालय और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का भी जिक्र किया गया है।

जालंधर और अमृतसर में हुए थे धमाके आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले पंजाब के जालंधर जिले में BSF के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर और अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास विस्फोट की घटना सामने आई थी। इन धमाकों में कुछ ही घंटों का अंतर था। पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था लेकिन राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version