ब्रेकिंग न्यूज़रायबरेलीस्वास्थ्य
रायबरेली:असहाय और जरूरतमंदों को बांटे तीन हजार कंबल
रायबरेली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंदों के बीच खीरों ब्लॉक सभागार में मंगलवार को कंबल का वितरण किया गया।कड़ाके की ठंड पड़ने पर तीन हजार कंबल का वितरण किया गया

रायबरेली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंदों के बीच खीरों ब्लॉक सभागार में मंगलवार को कंबल का वितरण किया गया।कड़ाके की ठंड पड़ने पर तीन हजार कंबल का वितरण किया गया।वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा विधायिका अदिति सिंह और उनकी मां वैशाली सिंह व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह उर्फ नीलू सिंह के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और तीन हजार जरूरत मंदो के बीच कंबल का वितरण किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में गरीब महिलाएं जरूरत मंद उपस्थित थे। इस कड़ाके की ठंड में कम्बल प्राप्त करने के बाद गरीब जरूरत मंदो के चेहरे खिले हुए दिख रहे थे।तो वहीं भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कहा की गरीब किसी भी जात अथवा संप्रदाय के हो भाजपा सरकार हर समय उनके दुःख में सहभागी बनने के लिए प्रत्यनशील रहती है।