Railway News:पांच जुलाई से तीन अगस्त के बीच ट्रेनों का संचालन बाधित, ट्रैक में कार्य के चलते कुछ की गई रद्द

1 Min Read
Railway News:पांच जुलाई से तीन अगस्त के बीच ट्रेनों का संचालन बाधित, ट्रैक में कार्य के चलते कुछ की गई रद्द

मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली स्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी दौरान पांच जुलाई से तीन अगस्त के बीच ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन 11, 18, 25 जुलाई और एक अगस्त को निरस्त रहेगी।

बरेली-उज्जैन एक्सप्रेस  8, 15, 22 और 29 जुलाई को और उज्जैन-बरेली एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।  इसके अलावा बरेली-दिल्ली पांच जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक निरस्त रहेगी। दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस पांच जुलाई से तीन अगस्त तक निरस्त रहेगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version