मनोरंजन
रोहित शेट्टी के साथ क्रिसमस पर धमाका करेंगे रणवीर सिंह
बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने वाली है।दरअसल इस फिल्म को मेकर्स इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने वाली है।दरअसल इस फिल्म को मेकर्स इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।बीते दिन ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म की पूरी फैमिली से फैंस को मिलवाया था।बता दें कि फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर पहला मोशन पोस्टर जारी कर हर किरदार से फैंस को रूबरू करवाया है।वीडियो इंस्टाग्राम पर आते ही छा गया था।बता दें कि सर्कस के मोशन पोस्टर को देखने के बाद फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंचना शुरू हो चुका था। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखने वाले हैं।फिल्म में रणवीर सिंह के इन दोनों किरदारों का इशारा रोहित शेट्टी पोस्टर्स के जरिए दे चुके हैं। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म होगी। जिसे गोलमाल सीरीज की तर्ज पर बनाया जा रहा है।बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट लीड रोल में अदाकारा पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह स्टारर अपनी इस फिल्म के दो और जबरदस्त पोस्टर जारी किए हैं।शेयर किये गए पोस्टर्स में रणवीर सिंह सर्कस के जादूगर की तरह नजर आ रहे हैं।इसके साथ ही फिल्म की बाकी स्टार्स भी पीछे मजेदार एक्सप्रेशन्स के साथ पोज करती नजर आ रही है।इन पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस भी खुशी से झूमने लगे हैं और इन दोनों पोस्टर्स पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।एक यूजर ने तो फिल्म के ट्रेलर की डेट तक रोहित शेट्टी से पूछ डाली।