रोहित शर्मा का मास्टरस्ट्रोक आया MI के काम, कर्ण शर्मा को मिल गया डबल फायदा

3 Min Read

नई दिल्ली। मुंबई की दिल्ली पर मिली जीत के बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे कर्ण शर्मा काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई की 12 रन की जीत में कर्ण का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 3 विकेट लेकर दिल्ली से मैच छीन लिया।

मुंबई की जीत के बाद हर कोई कर्ण शर्मा की तारीफ तो कर रहा हैं, लेकिन बेहद ही कम लोग जानते हैं कि डगआउट में बैठे रोहित शर्मा का इस जीत में बड़ा हाथ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित इशारों-इशारों में कर्ण को डगआउट में बैठकर कुछ सुझाव दे रहे हैं और उन्हीं की बात को मानते हुए कर्ण ने इस पूरे गेम को पलट दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

डगआउट से इशारों-इशारों में दिया गुरुमंत्र

दरअसल, आईपीएल में मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का बल्ला भले ही मौजूदा सीजन में खामोश है, लेकिन वह अपना ज्ञान देने में बिल्कुल पीछे नहीं रहते। दिल्ली के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे कर्ण शर्मा के प्रदर्शन के पीछे भी रोहित का कही-न-कही हाथ रहा।

डगआउट में बैठे-बैठे उन्होंने सटीक समय पर कर्ण को ऐसा निर्देश भिजवाया कि टीम ने अब तक अजेय रही दिल्ली कैपिटल्स के विजय रथ को रोका। रोहित ने कर्ण को गेंद बदलने का मैसेज इशारों में दिया।

यह दिल्ली की पारी के 14वें ओवर की घटना रही, जब डगआउट में बैठे रोहित ने कर्ण को सिग्नल दिया कि वह गेंद को बदले। आईपीएल के नए नियम के अनुसार, गेंदबाजी करने वाली टीम के पास रात के मैच में 10 ओवर के बाद गेंद को बदलने का मौका रहता है, ताकि ड्यू फैक्टर संतुलित रहे।

इस वजह से मुंबई टीम ने भी गेंद को बदलने को कहा और कर्ण ने नई गेंद से तीसरी गेंद पर ही नमन धीर को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक ओवर के बाद फिर उन्होंने केएल राहुल को चलता किया।

दिल्ली की टीम जो एक समय हर ओवर में 11 रन से ज्यादा बटोर रही थी। वह अगली 24 गेंदों पर सिर्फ 22 रन ही बना पाई। विपराज निगम के रूप में दिल्ली का आठवां विकेट गिरा, जिन्हें मिचेल सैंटनर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद 19वें ओवर में लगातार 3 रन आउट हुए और दिल्ली की पारी का 193 रन के स्कोर पर द एंड हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version