मुंबई का मुकाबला राजस्थान से, थोड़ी देर में होगा टॉस
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

आईपीएल 2022 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। मुंबई को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान ने बड़ी जीत हासिल की थी। दोनों टीमें यह मैच जीतना चाहेंगी।

MI vs RR Live: मुंबई का मुकाबला राजस्थान से, थोड़ी देर में होगा टॉस, रोहित की टीम को पहली जीत की तलाश
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 का नौवां मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।
राजस्थान की टीम इस सीजन सबसे मजबूत और सबसे संतुलित टीमों में से एक हैं। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार है। वहीं मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव के आने से मजबूत हुई है।