विदेश
खार्कीव के कई इलाके खंडहर में तब्दील, नहीं रुक रहा नरसंहार
यूक्रेन में रूसी हमले के 7वें दिन भी हालात जस के तस बने हुए हैं। रूस की सेना यूक्रेन पर बम बरसा रही है।

यूक्रेन में रूसी हमले के 7वें दिन भी हालात जस के तस बने हुए हैं। रूस की सेना यूक्रेन पर बम बरसा रही है। मंगलवार रात रूसी फोर्सेस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक किया। जिसमें 5 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। खार्कीव के कई इलाके खंडहर में तब्दील हो गए हैं, लोगों में खौफ है और वे देश छोड़कर भाग रहे हैं।
रूस ने बेबिन यार होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर पर भी हवाई हमला किया, जिसे यहूदियों के नरसंहार की याद में बनाया गया था। यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, लोगों के पास खाने का सामना खत्म हो रहा है और वे स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दुनियाभर में लोग रूस के इस हमले की निंदा कर रहे हैं। PHOTOS में देखिए यूक्रेन में स्थिति कैसी है…
यूक्रेन की राजधानी कीव का टीवी टावर मिसाइल अटैक के बाद तबाह हो गया। रूस के एक मिसाइल हमले के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम। यूक्रेन में हर ओर बर्बादी का मंजर दिख रहा है। मिसाइल गिरने के बाद यूक्रेन के शहर जितोमिर में कई बिल्डिंग आग की लपटों में घिरी देखी गईं। यूक्रेन के जितोमिर में घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक इमारत पूरी तरह खंडहर बन चुकी थी। रूस के हमले के बाद आग में फंसे लोगों को बचाती टीम, इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन में इन दिनों जगह-जगह से ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं।यूक्रेन पर रूस के हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास लाफायेत पार्क में लोगों ने यूक्रेन के समर्थन में प्रदर्शन किया।
सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में यूक्रेन की स्थिति देखी जा सकती है, यूक्रेन के एंटोनोव एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए टैंक तैनात किए गए हैं।
व्हाइट हाउस के पास लोगों ने यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध किया और रूस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। ये लोग युद्ध को समाप्त करने और शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
रूसी सेना यूक्रेन के कई शहरों में दाखिल हो चुकी है। सैटेलाइट फोटो में इनवांकिव के पास एक सैन्य काफिले को देखा जा सकता है।