मनोरंजन
अक्षय कुमार की मराठी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई ,छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।जिसे सुनने के बाद फैंस की खुशी डबल हो जाएगी।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘हेरा-फेरी 3’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए है।फिल्म को लेकर रोज कुछ न कुछ नया अपडेट आता रहता है।हाल ही में खबर आई है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में वापसी हो सकती है।जिसके बाद से उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे है।जिसके बाद अब अक्षय कुमार की मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।जिसे सुनने के बाद फैंस की खुशी डबल हो जाएगी। आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ से जुड़ा एक नया अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया है।जिसमे उन्होंने लिखा, ‘आज मराठी फ़िल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिये सौभाग्य है।मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और माँ जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करुंगा !वहीँ उनके इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।वहीँ अब फैंस को अक्षय कुमार की मराठी फिल्म का इंतजार कर रहे है।आपको बता दें कि ये अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म है। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार फिल्म ओह माय गॉड 2, कैप्सूल गिल और सेल्फी जैसी फिल्मों मे नजर आने वाले है।अक्षय कुमार की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रक्षाबंधन और राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।वहीँ अब देखना होगा ये नई मराठी फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।