श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले बने पहले भारतीय कप्तान, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

3 Min Read
श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले बने पहले भारतीय कप्तान, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर के लिए शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही जिसमें उनके नेतृत्व में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। वहीं अय्यर भी इन दोनों ही मैचों में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे जिसके चलते उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा। अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जो चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया उसमें अय्यर अपने बल्ले का दम दिखाने में जरूर कामयाब रहे। बारिश के चलते रद्द हुए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 189 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें श्रेयस अय्यर के बल्ले से 68 रनों की पारी देखने को मिली। इसी के साथ अय्यर टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान के रूप में इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अय्यर ने इसी के साथ विराट कोहली को भी पीछे छोड़ने में कामयाब रहे।

अय्यर ने कोहली के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

श्रेयस अय्यर अब इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2018 में कार्डिफ के मैदान पर खेले गए टी20 इंटरनेशनल में 47 रनों की पारी बतौर भारतीय कप्तान खेली थी। अब अय्यर ने कोहली को पीछे छोड़ने के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम पर दर्ज करवा लिया है। चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तो उस समय तक टीम इंडिया ने 6 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अय्यर ने ना सिर्फ अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला बल्कि बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका भी अदा की। श्रेयस अय्यर के बल्ले से इस मैच में 47 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के के दम पर 68 रनों की पारी खेली।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अय्यर ने पूरे किए 5000 रन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी 68 रनों की पारी के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर अपने 5000 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। अय्यर को ये मुकाम हासिल करने के लिए पहले मैच में 37 रनों की दरकार थी, जिसे उन्होंने आसानी से पूरा कर लिया। अय्यर ने अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 147 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 39.61 के औसत से 5031 रन देखने को मिले हैं। इस दौरान अय्यर ने 6 शतकीय और 37 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version