गोंडा में भाभी पर लगा ननद का बलात्कार कराने का आरोप
गोंडा जनपद दिनांक 22.05.2022 को थाना उमरीबेगमगंज मे पॉक्सो ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था।

गोंडा जनपद दिनांक 22.05.2022 को थाना उमरीबेगमगंज मे पॉक्सो ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आपको बताते चलें की दिनांक 22.05.2022 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले एक युवक द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 15.05.2022 को उसकी पत्नी व उसकी बहन के साथ सुहेल अहमद व उसके अज्ञात साथी द्वारा दुष्कर्म कर उनका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गयी है।

वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा दिनांक 23.05.2022 को घटना कारित करने वाले अभियुक्त सिमरोज उर्फ सुहेल अहमद व प्रकाश में आये उसके साथी अभियुक्त बलवान उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी थी
मुकदमें में अग्रिम विवेचना में ननद ने पूछताछ में बताया कि उसकी भाभी दिनांक 15.05.2022 को मुझे अपने साथ बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म करवाया था तथा दिनांक 17.05.2022 को मेरी भाभी अपने अन्य सहयोगियो के साथ लखनऊ के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करवाया था। इन लोगो से मेरी भाभी पूर्व से परिचित थी व बातचीत करती थी। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.05.2022 को भाभी व उसके अन्य साथी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बाइट- अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज
रिपोर्टर अमित कुमार श्रीवास्तव