कन्नौज
कन्नौज में 22 दिनों से आंदोलित आशा बहुओं को सपा ने समर्थन देने का किया ऐलान
सीएमओ ऑफिस में 22 दिन से आंदोलित आशा बहुओं को सपा ने समर्थन का ऐलान किया है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच आशा बहुओं की मांगों को जायज ठहराते हुये उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने की बात कही।

सीएमओ ऑफिस में 22 दिन से आंदोलित आशा बहुओं को सपा ने समर्थन का ऐलान किया है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच आशा बहुओं की मांगों को जायज ठहराते हुये उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने की बात कही।सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव जैसे ही सीएमओ ऑफिस परिसर में आशा बहुओं का धरना स्थल पर पहुंचे,तो आंदोलित आशा बहुएं उनसे अपना दर्द बयां करने लगी।जिस पर पूर्व प्रमुख ने उनके साथ इस लड़ाई को कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने की बात कही।सपा नेता ने आशा बहुओं से अभद्रता करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी आड़े हाथों लिया। कन्नौज से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट