पत्नी और सगे बाप के बीच अवैध संबंध, शक में बेटे ने दोनों को मारी गोली, मौके पर मौत

2 Min Read
पत्नी और सगे बाप के बीच अवैध संबंध, शक में बेटे ने दोनों को मारी गोली, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

जानकारी के अनुसार, मोमिन नाम के युवक ने अपने पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल से पिता और पत्नी सना को गोली मार दी। रियाजुद्दीन को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सना को तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध का शक

पुलिस जांच में सामने आया कि मोमिन को शक था कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर परिवार में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। परिजनों और रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इसी शक के चलते मोमिन ने खौफनाक कदम उठा लिया।

आरोपी को लिया गया हिरासत में

फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोमिन को हिरासत में ले लिया है।  हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है। फील्ड यूनिट मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मोमिन ने अपने पिता की लाइसेंस से हथियार से अपने पिता और पत्नी को गोली मार दी। दोनों की मौके पर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version