पिछली IND vs ENG ODI सीरीज से इतनी बदल गई टीम इंडिया, 6 धुरंधर हो गए बाहर

4 Min Read
पिछली IND vs ENG ODI सीरीज से इतनी बदल गई टीम इंडिया, 6 धुरंधर हो गए बाहर

IND vs ENG: भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे का अगले महीने यानी 1 जुलाई से आगाज होगा। सबसे पहले 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 3 मैचों की ODI सीरीज में दोनों टीमों के बीच भिड़त होगी। ODI सीरीज के मुकाबले 14, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम में कई बड़े नामों की वापसी हुई है, जबकि कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है। टीम में जहां विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

तीन खिलाड़ियों का कटा पत्ता

यशस्वी जायसवाल के अलावा स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी इंग्लैंड दौरे की टीम में जगह नहीं बना सके। हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में प्रभावशाली डेब्यू किया था, जबकि प्रिंस यादव ने भी अपने पहले 2 ODI मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। अक्षर पटेल को भी टीम में वापस बुलाया गया है। सिलेक्टर्स ने उन्हें आगामी ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा मान रहे हैं। अफगानिस्तान सीरीज के आखिरी ODI में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी जगह बरकरार रखी है। वहीं गुरनूर बराड़ को भी लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।

शतक लगाने के बावजूद बाहर हुए जायसवाल

टीम सिलेक्शन में सबसे चौंकाने वाला फैसला यशस्वी जायसवाल को लेकर रहा। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI में शानदार शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया। जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज में चोटिल विराट कोहली के विकल्प के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन कोहली की वापसी के साथ उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए ये थी भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा (केवल तीसरे ODI के लिए)

इतनी बदल गई टीम इंडिया

अगर बात की जाए पिछली भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज की, तो टीम इंडिया काफी बदल गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछली ODI सीरीज फरवरी 2025 में भारतीय सरजमीं पर खेली गई थी। तब से टीम इंडिया में काफी बदलाव हो चुके हैं। कुल 6 खिलाड़ी इस बार टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी उस वक्त स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन इस बार इन खिलाड़ियों का नाम टीम में नहीं हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version