विदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को देश से बाहर निकालने का ऑफर दिया।
रूस युक्रेन के बीच जारी युद्ध में अमेरिका के कूदने की खबर आने सगी है। एक निजी न्यूज चैनल की खबरों के मुताबिक रोमनिया एयर जोन में अमेरिका के विमान उड़ान भरते हुए नजर आए।

रूस युक्रेन के बीच जारी युद्ध में अमेरिका के कूदने की खबर आने सगी है। एक निजी न्यूज चैनल की खबरों के मुताबिक रोमनिया एयर जोन में अमेरिका के विमान उड़ान भरते हुए नजर आए। जिन्हें तीन घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। इनमें से एक विमान पोलैंड जोन में ईधन भरने के लिए बताया जा रहा है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को देश से बाहर निकालने का ऑफर दिया। अमेरिका के इस ऑफर को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें लड़ने के लिए हथियार चाहिए देश से निकलने के लिए गाड़ी नहीं।
- रूस यूक्रेन के बीच जारी वार में रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के समीप पहुंच गई है। रूस की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है। इन हमलों को लेकर यूक्रेन के साथ पूरी दुनिया में मानवता को चिंता में डाल दिया है। रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया के सामने चिंता व्यक्त की, वहीं सेंट्रल अमेरिकी देश ग्वाटेमाला ने रूस से अपने राजदूत को वापस देश बुला लिया और ग्वाटेमाला राष्ट्रपति ने रूस के हमलों की निंदा की है। राष्ट्रपति अलेहांद्रो गियामट्टेई ने कहा यूक्रेन के समर्थन करने की अपील की है।
- यूएन में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
- रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया है, जिसमें यूक्रेन पर हमला रोकने और सेना को रिटर्न करने की मांग की है। यूएन सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विरोध में एक वोट पड़ा। चीन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने वोट नहीं किया। हालांकि भारत ने यूक्रेन में जारी हिंसा पर अफसोस जताते हुए इसे तुरंत रोकने का आह्वान किया।