दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
जालौन में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है

शव से लगभग 100 मीटर दूर खेत में एक पुराने कपड़े की गठरी बंधी मिली है। इसमें महिला की साड़ी मिली है। पास में उसकी चप्पलें पड़ी मिली हैं।

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन के खेत में बुधवार की शाम को एक विवाहित का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसपी रवि कुमार ने एसओजी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है। शव की हालत देखकर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन में चरवाहा खेतों और जंगल की ओर बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्हें खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव दिखाई दिया। शव के गले में सफेद रंग के दुपट्टे से बना फंदा पड़ा था। पास ही श्रृंगार का सामान, सिंदूर, चांदी के जेवर और सोने के झाले भी एक डिब्बी पड़े मिले हैं।
सूचना मिलते ही पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी होने पर सीओ कालपी राम सिंह और आटा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल कर शिनाख्त की कोशिश की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी रवि कुमार ने भी एसओजी के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उन्होंने सीओ को जल्द से जल्द वर्कआउट करने के निर्देश दिए हैं। एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया है। प्रथम दृष्ट्या मामला 35 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या का लग रहा है। फिर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।